इंस्टाग्राम वाले प्यार ने दिया धोखा! शादी करने के लिए दुबई से पंजाब आया दूल्हा, दुल्हन हो गई फरार

Instagram love betrayed him! Groom came to Punjab from Dubai to get married, bride ran away

  • इंस्टाग्राम पर हुई थी दीपक और मनप्रीत की दोस्ती
  • पंजाब का दीपक दुबई में करता था काम
  • मनप्रीत से शादी करने के लिए दुबई से लौटा था दीपक

चंडीगढ़/एजेंसी। इंस्टग्राम में एक से दोस्ती करना दुबई में रहने वाले पंजाब के युवक को महंगा पड़ गया। दुबई में मजदूरी करने वाले 24 साल के दीपक की इंस्टाग्राम पर मनप्रीत कौर नाम की लड़की से दोस्ती हुई थी। लेकिन इंस्टाग्राम पर उसकी प्रेमिका बनी मनप्रीत ने शादी का झांसा देकर उसे चूना लगा दिया। दीपक एक महीने पहले ही पंजाब लौटा था। शुक्रवार को वह जालंधर जिले के अपने गांव मंडियाली से मोगा शहर बारात लेकर पहुंचा। लेकिन दुल्हन फरार हो गई। उसने शादी के लिए जो वेन्यू दिया था वो भी फर्जी था।
जानकारी के अनुसार, दीपक और मनप्रीत लगभग तीन साल से रिलेशनशिप में थे। तीन साल तक इंस्टाग्राम पर ‘डेटिंग’ करने के बाद, दोनों ने फोन पर ही शादी फिक्स कर ली। उनके माता-पिता ने भी एक-दूसरे से फोन पर बात की थी। 6 दिसंबर को शादी होनी थी। मनप्रीत और उसके परिवार ने दीपक से कम से कम 150 मेहमानों की बारात लाने को कहा था। दीपक शुक्रवार को मोगा पहुंचा, तो पता चला कि इंस्टाग्राम दुल्हन ‘मिसिंग’ है। शादी का स्थान भी ‘नॉन-एग्ज़िस्टेंट’ था।
दोपहर के समय मोगा पहुंचने के बाद, दीपक ने मनप्रीत को कई कॉल किए। शुरू में, उसने जवाब दिया और कहा कि उसके कुछ रिश्तेदार बारात को शादी स्थल तक ले जाने के लिए आएंगे। हालांकि, शाम 5 बजे तक कोई नहीं आया। बाद में, मनप्रीत ने अपना फोन बंद कर दिया। पांच घंटे से अधिक इंतजार करने के बाद दूल्हा और उसका परिवार मनप्रीत कौर और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन गए।
अपनी शिकायत में दीपक ने पुलिस को बताया कि वह दुबई में रहता है। तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात मनप्रीत कौर से हुई थी। वे चैटिंग करने लगे। लंबी दूरी का रिश्ता शुरू हुआ। आखिरकार उन्होंने शादी करने का फैसला किया। उनके माता-पिता ने भी फोन पर बात की थी, जिसके बाद 6 दिसंबर को शादी तय हुई थी। निराश दूल्हे ने पुलिस को यह भी बताया कि मनप्रीत ने खुद को फिरोजपुर में एक वकील के रूप में पेश किया था। दीपक ने कहा कि मैं उससे कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिला, लेकिन इंस्टाग्राम पर उसकी तस्वीरें देखी थीं। मुझे अब संदेह है कि क्या तस्वीरें असली थीं।
उसने मुझे बताया था कि शादी का स्थान ‘रोज गार्डन पैलेस’ है। लेकिन जब हम मोगा पहुंचे, तो लोगों ने कहा कि यहां ऐसा कोई स्थान मौजूद नहीं है। जब मैंने उसे फोन किया, तो उसने मुझे इंतजार करने को कहा। कहा कि उसके रिश्तेदार हमें कार्यक्रम स्थल तक ले जाएंगे। जब कोई नहीं आया, तो मैंने उसे फिर से फोन किया। उसने मुझे गीता भवन के पास जाने को कहा। जब हम वहां पहुंचे और उसे फिर से फोन किया, तो उसका फोन स्विच ऑफ था। हमें धोखा दिया गया है। हम न्याय चाहते हैं। उसने बताया कि उसने मनप्रीत को 50,000 रुपये भी ट्रांसफर किए थे। मनप्रीत ने शादी के खर्च में मदद के लिए पैसे मांगे थे।
दूल्हे के पिता प्रेम चंद ने कहा कि उन्होंने दुल्हन की मां से फोन पर बात करने के बाद शादी तय की थी। लेकिन वे उसके परिवार के किसी भी व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से कभी नहीं मिले थे। उन्होंने कहा कि हमें धोखा दिया गया है। हम 150 मेहमानों की बारात लेकर सिर्फ इसलिए आए क्योंकि उन्होंने हमसे ऐसा करने के लिए कहा था। हमने शुरू में सिर्फ 5-10 लोगों के साथ आने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि बारात में 150 मेहमान होने चाहिए। हमने गाड़ियों को सजाने, मिठाई का इंतजाम करने और फोटोग्राफर को काम पर रखने में भी बहुत पैसा खर्च किया। जब हम पहुंचे, तो हमें पता चला कि जिस स्थान का उन्होंने नाम लिया था, वह मौजूद ही नहीं है। यह सरासर धोखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button