भगत सिंह चौक पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित

सुमिता शर्मा,अनूपपुर/मध्य प्रदेश। देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर क्रांतिकारी भगत सिंह के बलिदान दिवस पर राजनगर स्थित भगत सिंह चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल सिंह परिहार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुल्लू दुबे, किसान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम नारायण सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, ब्लॉक सेवा जिला अध्यक्ष मनोहर जायसवाल, यूथ कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल, हर्षीतेश्वर मणि तिवारी, सद्दाम अंसारी, आलोक सिंह, उप सरपंच सोमनाथ केवट, विपिन दुबे, संदीप पनिका, क्रांति मानिकपुरी, रविन्द्र मौर्य, बाबा, अजय चतुर्वेदी, विवेक सिंह, मकसूद आलम, कृष्णा तिवारी, दिलीप दहिया, राकेश कोल, पार्षद पवन, अभिषेक चौहान, दिलीप केवट, अरविंद यादव, बंटी केवट एवं आमीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button