साजिद से शेखर बने युवक ने काजल संग लिए सात फेरे, गुना के गायत्री मंदिर में हुआ विवाह

राजस्थान से ढूंढ कर लाई थी पुलिस

गुना/उत्तर प्रदेश। गुना जिला के रहने वाले युवक साजिद और युवती काजल को इंदौर से लापता होने के बाद इंदौर पुलिस ने खोज निकाला। दोनों का पता राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा में चला, जहां से पुलिस ने उन्हें बरामद कर गुना के एसडीएम कोर्ट में पेश किया। बयान होने के बाद लड़के ने हिंदू धर्म अपना कर दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से की शादी।
जब दोनों को एसडीएम के सामने पेश किया गया तो युवती ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह साजिद के साथ रहना चाहती है। गुना के कुछ स्थानीय लोगों ने साजिद को सुझाव दिया कि अगर काजल उसके लिए मुस्लिम धर्म अपना सकती है, तो वह उसके लिए हिंदू क्यों नहीं बन सकता। साजिद ने इस पर सहमति जताई। और वो साजिद से शेखर बन गया।
साजिद और काजल दोनों ने गायत्री मंदिर के बाहर जाकर हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर ली। साजिद ने काजल की मांग भरी और उसे मंगलसूत्र पहनाया। दरअसल, एक महीने पहले साजिद और काजल अचानक गायब हो गए थे, जिसके बाद उनके परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन शुरू की और आखिरकार उन्हें बारां में खोज निकाला।
हालांकि, युवती ने अपने परिवार के साथ जाने से मना कर दिया और साजिद के साथ रहने की इच्छा जताई। युवती के परिवार ने काजल को इंदौर में उसकी मौसी के पास भेज दिया था, लेकिन साजिद ने इंदौर पहुंचकर फिर से काजल के साथ भागने की योजना बनाई। जिनकी गुमशुदगी इंदौर में दर्ज हुई इंदौर पुलिस ने दोनों को राजस्थान के छवड़ा से खोज निकाला और गुना में लाकर SDM कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद दोनों ने गायत्री मंदिर के बाहर हिन्दू रीति रिवाज से माला पहना कर सिंदूर से मांग भर के शादी रचाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button