फतेहपुर में भैंस बेचने की राशि के बंटवारे को लेकर भाई ने भाई व भाभी को उतारा मौत के घाट
In Fatehpur, a brother killed his brother and sister-in-law over division of money from selling a buffalo

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। खागा थाना क्षेत्र में ग्राम टेकारी में दो सगे भाइयों में भैंस बेचने की राशि के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। जिसमें भाई ने भाई व भाभी को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया।
घटना में भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाभी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।




