दिल्ली मेट्रो में ‘बिल्लो रानी’ गाने पर जमकर थिरकी लड़की, लाल शर्ट वाले लड़के ने शरमा-शरमाकर लूटे मजे

A girl danced to the song 'Billu Rani' in Delhi Metro, while the boy in red shirt shyly enjoyed her

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में इन दिनों लड़कियों के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसके पीछे का उद्देश्य जल्दी लोकप्रियता पाना होता है। यही कारण है कि इस तरह की गतिविधियों पर बैन लगने के बाद भी वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं एक और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बिपाशा बसु की फेमस सॉन्ग पर जमकर थिरक रही है। वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन का बताया जा रहा है। वीडियो में एक साड़ी पहनी एक लड़की बिपाशा बसु की फिल्म ‘गोल’ का फेमस सॉन्ग ‘बिल्लो रानी’ जमकर ठुमके लगा रही है। वहीं आसपास खड़े लोग दबी जुबान में मजे ले रहे हैं। पीछे लाल शर्ट पहना एक लड़का भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। वहीं कई ऐसे लोग हैं जो उसे इग्नोर कर रहे हैं।
वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स को यह काफी भद्दा लगा तो किसी ने इसकी तुलना मुजरे से की। वहीं कई लोगों ने डीएमआरसी से इसपर कार्रवाई करने को कहा। किसी यूजर ने कहा कि लड़की को शो में अपना यह परफॉर्मेंस दिखाना चाहिए।
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो स्वाति शर्मा के नाम से पोस्ट किया गया है। इस जमकर कमेंट और लाइक्स हो रहे हैं। बता दें, डीएमआरसी ने सचेत किया है कि मेट्रो में इस तरह की गतिविधि करने पर प्रतिबंध है। लोगों को इस तरह की घटना की जानकारी मेट्रो प्रशासन को देनी चाहिए। वहीं इस तरह की घटना पर जुर्माने का भी प्रावधान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button