दिल्ली के नांगलोई में दिल दहलाने वाली घटना, गैस लीक होने से मकान में लगी आग

6 लोगों ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नांगलोई में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। यहां एक मकान में गैस लीक होने से आग लग गई। आग लगने के दौरान एक परिवार के छह लोग मकान की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे। लेकिन जैसे उन्होंने आग की ऊंची लपटें देखी तो वे एक-एक करके दूसरी मंजिल से नीचे कूद गए। वहीं, घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उधर, सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि गैस लीक होने से मकान में आग लगी थी। बता दें कि दूसरी मंजिल से कूदने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने की वजह से एक घर में आग लग गई थी। इसी दौरान दूसरी मंजिल पर मौजूद लोगों ने नीचे छलांग लगा दी, जिससे सभी छह लोग घायल हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button