साहिबाबाद पुलिस ने देह व्यापार का किया पर्दाफाश, पीजी में आपत्तिजनक हालत में मिली महिलाएं
Sahibabad police exposed prostitution, women found in objectionable condition in PG

साहिबाबाद/गाजियाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद में कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर में पीजी की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने मंगलवार शाम को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला और पुरुष संचालक को गिरफ्तार किया है। चार महिलाओं को रेस्क्यू कराया है।
जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने पर ग्राहक बनकर पुलिस कर्मी को मौके पर भेजा गया था। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, काम दिलाने के बहाने चारों महिलाएं यहां आई थीं। उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर देह व्यापार कराया जा रहा था।




