अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का सरगना समेत पांच गिरफ्तार

Five arrested including the kingpin of interstate vehicle theft gang

नोएडा। सेक्टर 24 कोतवाली, स्वाट व सीआरटी पुलिस टीम ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को सेक्टर 54 चौकी कट के पास से गिरफ्तार किया। इनमें चोरी के वाहन खरीदने वाला भी शामिल है। टीम ने गिरोह से दिल्ली व गौतमबुद्ध नगर से चोरी की इनोवा, एंडेवर लग्जरी समेत 17 कार बरामद की हैं। पांचों आरोपितों पर दिल्ली, यूपी व एमपी के कई थानों में 98 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चोरों के लंबे समय से चोरी की वारदात करने और महज 100 वाहन चोरी करने का दावा किया है।
डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि टीम ने गिरोह के सरगना देहली गेट मेरठ के आरिफ उर्फ डोरामोन, खलीलाबाद संतकबीरनगर के अब्बास उर्फ इकराम, छाता मथुरा के कप्तान उर्फ भूरा उर्फ भूट्टन, खिस्तयैजान मेरठ व रामपुरा कोटा राजस्थान के अब्दुल रज्जाक को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में चोरों ने बताया कि सभी आरोपित शातिर चोर हैं और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में सक्रिय हैं। आरिफ पर 30, अब्बास पर 23, कप्तान पर 22, आसिफ पर 12, अब्दुल पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button