प्रेग्नेंट महिला कैदी हमीदिया अस्पताल से फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

भोपाल/मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल से एक प्रेग्नेंट महिला फरार हो गई। आरोपी प्रेग्नेंट महिला भोपाल सेंट्रल जेल में कैदी थी। उस प्रेग्नेंट महिला पर हत्या का आरोप लगा है। वह 1 महीने से प्रेग्नेंट थी। चेकअप के लिए पुलिस वाले उसे हमीदिया अस्पताल ले गए थे, जहां से वह फरार हो गई है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, एक 24 साल की प्रेग्नेंट महिला कैदी को हमीदिया अस्पताल चेकअप के लिए भोपाल सेंट्रल जेल से लाया गया था। वह महिला कैदी शनिवार लगभग दोपहर 12 वह अस्पताल से फरार हो गई। प्रेग्नेंट महिला कैदी की पहचान विदिशा जिले के कुरवाई क्षेत्र की निवासी सलेहा कुरैशी (24) के रूप में हुई है। वह अपने प्रेमी की हत्या के मामले में जेल में बंद थी। प्रेग्नेंट होने के बाद उसे 27 अप्रैल को विदिशा जिला जेल से भोपाल सेंट्रल जेल लाया गया था। भोपाल सेंट्रल जेल के अधीक्षक राकेश कुमार भांगरे ने बताया कि प्रेग्नेंट महिला कैदी को इस साल 27 अप्रैल को प्रेग्नेंट होने के बाद विदिशा जेल से भोपाल सेंट्रल जेल लाया गया था। आज शनिवार उसे चेकअप के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से वह जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गई।
साल की दूसरी घटना
उन्होंने कहा कि महिला कैदी पर अपने प्रेमी की हत्या का आरोप है। हमने कोहेफिजा पुलिस स्टेशन को मामले की सूचना दे दी है। कोहेफिजा पुलिस और केंद्रीय जेल के अधिकारी महिला कैदी की तलाश कर रहे हैं। इससे पहले इसी साल फरवरी में हमीदिया अस्पताल में भर्ती एक केंद्रीय जेल का विचाराधीन कैदी फरार हो गया था। कैदी की पहचान अजय गौड़ के रूप में हुई है और वह भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307, 506, 323 और 324 के तहत दर्ज एक मामले के सिलसिले में जेल में था। अधिकारी ने तब बताया कि उसे हर्निया की बीमारी के इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सर्जरी के बाद वह भाग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button