तहसील के अफसरों की कार्यशैली से नाराज किसानो ने एसडीएम और आरआई लापता होने के लगाए पोस्टर

इंदौर/मध्य प्रदेश। इंदौर के देपालपुर में अफसरों की कार्यशैली से किसान नाराज नजर आ रहे हैं। एक किसान ने तो नाराज होकर तहसील ऑफिस के गेट पर पोस्टर चस्पा कर दिया। पोस्टर में एसडीएम और राजस्व अधिकारी (आरआई) के लापता होने का जिक्र किया गया है। पोस्टर पर लिखा है कि सूचना देने वाले को 1100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, इंदौर के देपालपुर में प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये से वहां के किसान परेशान हो गए हैं। एक किसान ने परेशान होकर कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी चर्चा पूरे शहर में हो रही है। दरअसल, देपालपुर तहसील ऑफिस के एसडीएम रवि वर्मा और राजस्व अधिकारी (आरआई) नरेश विवलेकर के नाम का पोस्टर ऑफिस के बाहर चस्पा किया गया है। पोस्टर में ‘लापता एसडीएम रवि वर्मा और आरआई नरेश विवलेकर लिखा है’। इनकी सूचना देने वाले को 1100 रुपये पुरस्कार देने की बात लिखी गई है। हालांकि पोस्टर पर किसान ने अपने नाम का जिक्र नहीं किया है।
एसडीएम ऑफिस के बाहर लगा ये पोस्टर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक जिस किसान ने एसडीएम ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाया है, उसने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बहरहाल, पोस्टर्स से शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग उत्सुकतावश पोस्टर्स को पढ़ रहे हैं। एसडीएम और आरआई के खिलाफ चस्पा किये गये पोस्टर्स से प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button