गाजियाबाद में पूड़ी-सब्जी बेचनेवाले के घर रेड, टैक्स चोरी का लगा आरोप

गाजियाबाद। मालीवाड़ा चौक के पास सैंया पूरी वाले के नाम से पूड़ी-सब्जी बेचने वाले दुकानदार के घर पर गुरुवार को जीएसटी की टीम ने छापा मारा है। आरोप है कि कमाई के सापेक्ष दुकानदार द्वारा टैक्स बहुत कम देकर टैक्स में चोरी की जा रही है।
राज्य कर विभाग गाजियाबाद जोन द्वितीय के अपर आयुक्त ग्रेड एक दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सैंया पूड़ी वाले दुकान के संचालक द्वारा जीएसटी चोरी की जा रही है। इसके बाद टीम ने जानकारी जुटाई और उसके बाद छापा मारा।
यहां पर रोजाना हो रही बिक्री के बारे में जानकारी की जा रही है। दस्तावेजों की जांच की जाएगी। देर रात तक छापामारी जारी रहेगी। जांच टीम द्वारा विस्तृत रिपोर्ट दिए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




