जम्मू-कश्मीर धूमधाम से मनया जा रहा ईद का त्योहार, शांति और सौहार्द के लिए मांगी गई दुआ

जम्मू/एजेंसी। जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ कश्मीर के हजरतबल दरगाह पर एक बड़ी सभा के साथ मनाया गया। केंद्र शासित प्रदेश के प्रमुख मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम ने घोषणा की कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-फितर मनाई जाएगी क्योंकि वहां इस्लामिक महीने शव्वाल का अर्धचंद्र देखा गया था। बुधवार को लद्दाख में भी ईद-उल-फितर मनाया गया, क्योंकि कारगिल में अर्धचंद्र देखा गया था। ईद की नमाज अदा करने के लिए श्रद्धालु सुबह-सुबह स्थानीय मस्जिदों और दरगाहों में उमड़ पड़े। प्रभासाक्षी से बात करते हुए, लोगों ने खुशी व्यक्त की और सभी से क्षेत्र में शांति के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। एक ने कहा कि आज हमने घाटी में शांति के लिए प्रार्थना की। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बुधवार को ईद मनाया गया जबकि देश के अन्य हिस्सों में ईद-उल-फित्र का त्यौहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button