भजनपुरा के गुलफाम ने जीता पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। नेशनल पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 दिल्ली जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अयोजित हुई जिसमें गुलफाम अहमद ने 59 किलोग्राम बॉडी वेट कैटेगरी में 151 किलोग्राम लिफ्ट करके गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ तमिलनाडु के सर्वना ने सिल्वर और केरल के जॉबी मैथ्यू ने कांस्य पदक जीता गुलफाम अहमद इस पहले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिल्ली राज्य के लिए 7 पदक जीत चुके हैं।
अहमद भजनपुरा पूर्वी दिल्ली के निवासी हैं। गुलफाम अहमद फिल्हाल स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया गुजरात, गांधीनगर में अर्जुन अवॉर्डी ओलंपियन श्री राजेंद्र सिंह रुहेला के अंडर में ट्रेनिंग ले रहे हैं और आने वाले 2025 वर्ल्ड चैंपियनशिप और अन्या विश्व प्रतियोगिता में मेडल की तैयारी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button