अयोध्या में विदेशी नागरिक से 2000 रुपये लेकर कराए रामलला के दर्शन, सिपाही निलंबित

अयोध्या/उत्तर प्रदेश। रामलला के दर्शन में अवैध धन उगाही के खेल का खुलासा करते हुए मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सुगम दर्शन व वीआइपी दर्शन से बचें और सामान्य व्यवस्था मे रामलला के दिव्य दर्शन करें। पुलिस प्रशासन आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
चंपत राय ने कहा मेरे जानने वाला विदेश का नागरिक ने 2 हजार रुपए देकर रामलला के दर्शन किए। अयोध्या में किसी भी मंदिर में कभी भी पैसा लेकर दर्शन करने की कोई परंपरा नहीं रही है। उन्होंने कहा कि देश और भारत के बाहर रहने वाले श्रद्धालुओं से निवेदन है कि सामान्य जन के रूप में रामलला दर्शन करने की योजना बनाएं। 1 घंटे में प्रवेश द्वार से लेकर निकास द्वार तक बहुत सहजता से भगवान के दर्शन होंगे।
अयोध्या में भीड़ को देखते हुए दर्शन के नाम पर पैसे वसूलने का खेल शुरू हुआ है। इसमें एसएसपी राज करण नैय्यर ने एक सिपाही उपेंद्रनाथ को निलंबित किया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। उपेंद्र नाथ को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है। बिना सूचना के मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी है। पुलिस ऐसे तत्वों पर नजर रख रही है जो दर्शन के नाम पर धन उगाही करने में लिप्त हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button