आज़मगढ़ पुलिस और बदमाशों के बीच दूसरी मुठभेड़, पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ लूट कांड का मास्टरमाइंड साजन तिवारी

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में बदमाशों में योगी की पुलिस का ख़ौफ़ अब दिखने लगा है। जहां एनकाउंटर में घायल बदमाश एसएचओ का पैर पकड़ कर अपनी गुनाहों की माफ़ी मांगता हुआ दिखाई दे रहा है। यह मामला आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाने का है, जहां बीते दो जून को अपनी गैंग के साथ मिलकर साजन नामक शातिर बदमाश ने बैंक मित्र से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में अबतक लूट कांड में कुल 6 बदमाश गिरफ़्तार हो चुके है। जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ़्तार किया है।
गौरतलब है कि जहानागंज थाने के प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता को सूचना मिली की दो जून को हुई लूट की घटना में शामिल बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इस सूचना थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ चेकिंग शुरू कर दिए। इसी बीच एक बाइक पर कुछ संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने जब बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बाइक मोड़कर भागने लगे और पुलिस पर निशाना बनाकर फायर कर दिया।
बदमाशों के इस फायरिंग में एसएचओ कृष्ण कुमार गुप्ता के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली जा समाई, जिसमें वो बाल-बाल बच गए। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों की पहचान साजन तिवारी के रूप में हुई है, जिसे हिरासत में लेकर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है। बदमाश के कब्जे से लूट के 93 हजार, अवैध असलहा और कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकल बरामद की गई है।
इस पूरे मामले में एसपी सिटी ने बताया कि इस पूरी घटना में 7 लोग शामिल थे, जिनमें 6 आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकी है। आज मुठभेड़ में गिरफ्तार साजन तिवारी पूर्व में कप्तानगंज थाना क्षेत्र में भी लूट की घटना को अंजाम देना बताया। इस घटना में फरार शैलेश यादव फरार जिसकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। सभी आरोपियों के विरूद्ध गैंगेस्टर ऐक्ट, प्रापर्टी जब्तीकरण और गैंग पंजीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button