कानपुर में दारोगा ने बीच सड़क पर दो युवकों की डंडे से पीटा, बाल पकड़कर घसीटा

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी की कानपुर पुलिस अपने कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों मे रहती है। कानपुर में तैनात दारोगा की करतूत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दारोगा सरेराह दो युवकों को बेरहमी से डंडे से पीट रहे हैं। इससे भी उनका मन नहीं भरा तो, बाल पकड़कर घसीटते रहे। किसी ने युवकों की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को अधिकारियों ने संज्ञान में लिया लिया है।
युवकों की पिटाई का वीडियो नवाबगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। दरअसल पिटाई करने वाले दारोगा की पहचान नवाबगंज चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दो युवक सब्जी की दुकान के पास लड़ाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दारोगा सुरेंद्र सिंह आए और डंडे से दोनों युवकों पीटना शुरू कर दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो दारोगा युवकों के बाल पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक आपस में लड़ाई कर रहे थे। इसके बाद अचानक दोरोगा सुरेंद्र सिंह की एंट्री होती है, उनके हाथ में एक सफेद रंग का प्लास्टिक का डंडा था। उन्होंने आते ही युवकों को पीटना शुरू दिया। 17 सेंकेंड के वीडियो में दोनों की जमकर पिटाई कर दी गई।
डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम के मुताबिक, यह नवाबगंज पुलिस स्टेशन का एक महीने पुराना वीडियो है। इसके बारे में जानकारी की गई, तो पता चला कि दो पक्ष शराब पीकर के आपस में लड़ झगड़ रहे थे। वहां पर मौजूद पुलिस कर्मी ने उन्हें अलग-अलग किया। इसके जांच एसीपी को दी गई है, जिससे सही तथ्यों की जानकारी मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button