पढ़ाए, झाड़ू-पोछा से लेकर बर्तन धोने तक सब किए, नौकरी लगते ही छोड़कर चली गई…ज्योति मौर्य जैसा एक और मामला

प्रयागराज,(उत्तर प्रदेश)। ज्योति मौर्य की तरह ही यूपी के प्रयागराज में एक और मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई। पति कहता है कि घर का सारा काम करते थे। झाड़ू-पोछा, बर्तन धोने से लेकर खाना बनाने तक और कपड़े भी धोते थे। उसको पढ़ाने के लिए जमीन बेच डाली और जब उसकी नौकरी लग गई तो छोड़कर चली गई। मामला प्रयागराज के मेजा इलाके का है।
पति रवीन्द्र कुमार का आरोप है कि पत्नी जान से मरवाने की कोशिश कर रही है। रेश्मा से हमारी शादी 2016 में हुई है। जब हमारी उससे शादी हुई थी तो वह 11वीं तक पढ़ी थी। इसके बाद ग्रेजुएशन कराया। 2018 में सिपाही की नौकरी लगते ही उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा। जब वो हमें पैसा देती थी तो हमसे पूरा हिसाब रखती थी। इसके कुछ दिन बाद वह हमें छोड़कर चली गई।
पति ने जान का खतरा भी बताया है। पति का आरोप है कि पत्नी की सैलरी उसका भाई और जीजा निकालता है। उसका जीजा धमकी दे रहा है। जीजा कहता है कि उसके यहां कोई जाएगा और कुछ कहेगा तो समझ लेना। वहीं, मां कहती है कि शादी के बाद सालभर सब सही चलता रहा है। इसके बाद उसका बर्ताव बदलने लगा। पति रवींद्र कुमार ने थाने में शिकायत दी है और न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button