रांची में मेला दिखाने के बहाने नाबालिग से 5 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

रांची/झारखंड। रांची के रातू थाना क्षेत्र के तिगरा गांव में पांच युवकों ने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी सहेलियों के साथ मेले में गई थी और वहां से एक परिचित के घर चली गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उस घर में पहले से ही कुछ युवक मौजूद थे और उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार 12 अप्रैल को गांव वालों से मिली मिली कि जतरा मेला दिखाने के बहाने एक नाबालिग लड़की को टिकरा गांव स्थित एक मिट्टी के घर में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से पूछताछ की गई। उसने बताया कि 12 अप्रैल को सरहुल जतरा मेला दिखाने के लिए सुभाष तिर्की और विपीन मुंडा उसे बाइक पर बिठाकर टिकरा गांव स्थित एक मिट्टी के घर ले गए, जहां पहले से तीन युवक सोनु लोहरा, उत्तम मुंडा और संजु मुंडा मौजूद थे। जब पांच युवकों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया, तो पीड़िता और उसकी सहेली की ओर से विरोध करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई। इसी बीच एक नाबालिग युवती वहां से भागने में सफल रही। इसके बाद सुभाष तिर्की, सोनु लोहरा और संजु मुंडा ने बारी-बारी से जबरन पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इन तीनों के बाद उत्तम मुंडा पीड़िता के साथ गलत काम करने के लिए उसे पकड़ा था, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार पीड़िता की सहेली भागने के बाद गांव पहुंच गई थी और ग्रामीणों को पूरी बात बताई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी रातु थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button