भगवा गमछा में दिखाई दिए कांग्रेस के पूर्व विधायक धंगेकर, क्या महाराष्ट्र के पुणे में लगेगा पार्टी को झटका?

Former Congress MLA Dhangekar seen in saffron gamchha, will the party suffer a setback in Pune, Maharashtra?

  • महाराष्ट्र के पुणे में नई उठापठक की अटकलें
  • कांग्रेस के पूर्व विधायक ने बदली अपनी डीपी
  • एकनाथ शिंदे की शिवसेना में जाने की संभावना

मुंबई/एजेंसी। कांग्रेस के पूर्व विधायक रविंद्र धंगेकर ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में भगवा गमछा में दिखाई दे रहे हैं। इससे राज्य की राजनीति में चर्चा शुरू हो गई कि धंगेकर जल्द ही शिंदे सेना का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, उनकी तरफ से ऐसा कोई अधिकृत बयान नहीं दिया गया है। रविंद्र धंगेकर के व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना के नेता और उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि रविंद्र धंगेकर ने भगवा गमछा रखा और इस पर भविष्य में धनुष बाण लगाया तो हमारे लिए यह खुशी की बात होगी। पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट में रविंद धंगेकर काफी सुर्खियों में आए थे। विपक्ष के विधायक के तौर पर उन्होंने तब महायुति सरकार को घेरा था। इतना ही नहीं एनसीपी विधायक को आरोपियों को बचाने के लिए निशाने पर लिया था।
पुणे के कस्बा पेठ से कांग्रेस के पूर्व विधायक रविंद्र धंगेकर ने राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। उस वक्त उनका कहना था कि ये उनकी निजी मुलाकात थी। धंगेकर शुरुआती दिनों में शिवसेना में थे। इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में शामिल हो गए। साल 2017 में वे कांग्रेस में शामिल हो गए। साल 2023 में बीजेपी विधायक मुक्ता तिलक के निधन से खाली हुई कस्बा पेठ सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार बनाया। वे चुनाव जीत गए। कांग्रेस के लिए यह चुनाव जीतना बड़ी बात थी, क्योंकि इस सीट पर 28 साल से बीजेपी का कब्जा था। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने धंगेकर को पुणे सीट से मैदान में उतारा, लेकिन वे बीजेपी उम्मीदवार मुरलीधर मोहल से चुनाव हार गए। फिर तीन महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी उम्मीदवार हेमंत रासने से हार गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button