आजमगढ़ में रेस्टोरेंट पर छापेमारी, अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई

Raid on restaurant in Azamgarh, police took strict action against illegal activities

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज कस्बा में एसडीएम श्याम प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रेस्टोरेंटों पर छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। बिलरियागंज के ग्रामीणों द्वारा पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई। शिकायत थी कि कस्बे के कुछ रेस्टोरेंट होटल की तरह अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं।
पुलिस टीम ने विशाल, चाहत, ग्रीन और फैमिली रेस्टोरेंट में दबिश दी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विशाल रेस्टोरेंट के दो कमरों में बिस्तर लगे होने की पुष्टि हुई है। कार्रवाई के दौरान करीब एक दर्जन युवक-युवतियों को भी मौके से पकड़ा गया। सभी का चालान धारा 151 के तहत किया गया। रेस्टोरेंट संचालकों को मौके पर ही निर्देश दिए गए कि वे केबिन हटाकर रेस्टोरेंट को खुले रूप में संचालित करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
इस पूरे मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी भी नाबालिग की गिरफ्तारी नहीं हुई है। साथ ही ये भी स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों की सूचना पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button