बड़ी तादाद में अवैध हथियारों के साथ चार गिरफ्तार, अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी

गुरुग्राम। गुरुग्राम में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी लूट की वारदात होने से बचा लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने छह ऑटोमेटिक पिस्टल, पांच मैगजीन, 102 कारतूस, एक कार और दो मोबाइल बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी कार लूटने की फिराक में थे। कार लूटने के बाद लूटी हुई कार से किसी बड़ी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।




