आजमगढ़ में हाथी-घोड़े और डीजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। देवगांव के बुढ़ऊ बाबा मंदिर से रविवार सुबह भव्य कलश यात्रा का हाथी, डीजे व सजे-धजे रथ के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाएं सिर पर कलश रख चल रही थीं। यात्रा बुढ़ऊ बाबा मंदिर से होते हुए उसरौली देवगांव स्थित मथुरापुर कार्यक्रम स्थल तक पहुंची।
कलश यात्रा में बच्चे, युवक और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अमला हर जगह मौजूद रहा। यात्रा की अगवानी ज्योतिषाचार्य पंडित काली प्रसाद तिवारी ने की, जबकि रथ पर सवार पंडित शिवदत्त शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताया।
एक से सात सितंबर तक मथुरापुर देवगांव में मानस कथा एवं प्रवचन तथा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कथा महात्मा, मंगलाचरण, सुखदेव आगमन, कपिल अवतार, सती चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, श्रीराम अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कृष्ण बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा, 56 भोग, उद्वव-गोपी संवाद, सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष सहित कई धार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button