अलीगढ़ में गले में चप्पलों की माला पहन कर प्रत्याशी कर रहा चुनाव प्रचार

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है तो वहीं दूसरे चरण का 26 अप्रैल को मतदान है। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अलीगढ़ में दूसरे चरण में मतदान होगा। 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार के दौरान नेताओं के तरह-तरह के रूप दिखाई दे रहे हैं। अलीगढ़ से निर्दल प्रत्याशी केशव देव गौतम गले में चप्पलों की माला पहनकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। उनका ये अजीबो-गरीब वोट मांगने का तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केशव देव गौतम अलीगढ़ से निर्दल चुनावी मैदान में हैं। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। केशव देव गौतम को चप्पल चुनाव चिह्न मिला है। गले में चप्पलों की माला पहनकर वो अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लोगों से अपने समर्थन में वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर हमला बोल रहे हैं। अलीगढ़ से बीजेपी ने सतीश गौतम को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है। काफी माथापच्ची के बाद बीजेपी ने पांचवीं उम्मीदवार सूची में उनके नाम का ऐलान किया था। सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह हैं। वहीं, बसपा ने हितेंद्र कुमार उर्फ बंदी उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है। भष्टाचार विरोधी सेना के पंडित केशव देव गौतम और मौलिक अधिकार पार्टी के सुरेंद्र कुमार चुनावी मैदान में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button