गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाने पर है एक जाति के लोगों का कब्जा, थाना स्टाफ ने मुक्त कराने की मांग को लेकर लिखा पत्र

गाजियाबाद ब्यूरो। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना पर एक जाति के लोगों का कब्जा होने का आरोप लगाने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पत्र को समस्त पीड़ित लोनी बॉर्डर थाना पुलिस कर्मियों द्वारा लिखा गया है। पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान में लिया है। एक जाति के लोगों पर थाना क्षेत्र में अवैध काम चलवाने का भी आरोप लगाया है।
सोशल मीडिया पर वायरल पत्र पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के नाम लिखा गया है। पत्र में लोनी बार्डर थाने में एक जाति विशेष कर्मचारियों से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को लिखा गया है। थाने के ठेकेदारी, ड्यूटी मुंशी, एचएम, एसओजी टीम, थाना प्रभारी के हमराह, चालक के पद पर जाति विशेष के लोग बैठे हैं। जो अपनी मनमर्जी चला रहे हैं। अन्य कर्मियों की बाहर ड्यूटी लगाते हैं। किसी अन्य की नियुक्ति नहीं होने देते।
थाना क्षेत्र में के गांजा बिकवाने, तार जलवाने, रेत के ट्रैक्टर निकलवाने और ऑटो स्टैंड से अवैध धन उगाही के भी आरोप लगाए गए हैं। थाने में कमरे में बैठकर शाम ढलते ही शराब और नान वेज मंगवाने का भी आरोप लगाया गया है। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है।




