डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई संपन्न

गौतम बुद्ध नगर। डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट की सभागार में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से जिलाधिकारी को वर्तमान तक की गई कार्रवाई से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि एन आर सी में अधिक से अधिक बच्चों को एडमिट कराते हुए संचालित कार्यक्रमों का लाभ बच्चों तक पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए एवं विद्यालय परिसर से बाहर संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए हॉट कुक्ड फूड के आपूर्ति कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति अथॉरिटी से समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र पूर्ण की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ललित कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर चारू अग्रवाल, मुख्य सेविका बाल विकास परियोजना दनकौर पूनम सिंह, दादरी कुंतेश तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।




