रुखसार से राधा बनी युवती, बरेली के मंदिर में प्रेमी संग लिए सात फेरे

बरेली/उत्तर प्रदेश। बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र की रहने वाली रुखसार को बहेड़ी के युवक से प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। बाद में दोनों ने बरेली के एक मंदिर में शादी कर ली। रुखसार ने अपना राधा रख लिया। घटना की जानकारी मिलने पर युवती के भाई ने थाना बहेड़ी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के मेथी गांव की रुखसार उत्तराखंड के देहरादून में एक निजी कंपनी में कार्य करती है। इसी मिल में बहेडी के शकरस गांव निवासी कुमेंद्र मौर्य भी काम करता है। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों का तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रुखसार और कुमेंद्र ने साथ जीने मरने की कसम खा ली।
रुखसार ने बृहस्पतिवार को अपने प्रेमी कुमेंद्र मौर्य के साथ शहर के भीटा नाथ मंदिर में हिंदू परंपरा के अनुसार प्रेम विवाह कर लिया। विवाह के बाद रुखसार ने अपना नाम राधा रख लिया। विवाह के बाद दोनों अपने गांव शकरस पहुंचे। वहीं रुखसार ने प्रेम विवाह की जानकारी अपने परिजनों को दे दी।
मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपने पति के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामले की स्थिति को देखते हुए दोनों घर से फरार हो गए हैं। इस मामले में युवती के भाई ने थाना बहेड़ी में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रुखसार और कुमेंद्र का विवाह के दौरान एक हिंदू संगठन लोग मौजूद रहे। रुखसार के पिता की सात साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने भाई और मां के साथ देहरादून में रह रही थी। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी उनके परिजनों को थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button