पत्नी ने संबंध बनाने से किया मना तो पति ने प्राइवेट पार्ट में डाल दी लकड़ी

जशपुर,(छत्तीसगढ़)। जशपुर से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जशपुर में एक नशेड़ी पति अपनी पत्नी पर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद पति झगड़ा करने लगा। गुस्सा में पत्नी ने घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी। पति ने कुएं से बाहर निकालकर पत्नी की जान बचा ली। इसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाया है। पत्नी को कुएं से बाहर निकालने के बाद पति ने प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी।

इसके बाद बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र के रौनी गांव का है। शंकर राम नाम का आरोपी अपनी पत्नी के साथ अकेले रहता था। दोनों के बच्चे नहीं हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी शराब पीकर घर लौटे थे। दोनों खाना खाने के बाद सोने चले गए। सोने के दौरान ही फिजिकल रिलेशन बनाने को लेकर विवाद हो गया।

इस दौरान पत्नी ने संबंध बनाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। पति बार-बार जिद करता लेकिन पत्नी नहीं मानी। विवाद बढ़ने के बाद उसने कुएं में छलांग दी। इसके बाद पति भी कूद गया और उसे कुएं से निकालकर बाहर लाया। कुएं से निकालने के बाद पति ने क्रूरता की हदें पार कर दी।

गुस्से में पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पूरी रात वह पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा है। सुबह में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पति ने कहा है कि वह खुद ही कुएं में जाकर कूद गई थी। साथ ही कह रहा है कि प्राइवेट पार्ट में उसने खूद लकड़ी डाल ली थी। पुलिस के सामने आरोपी पति ने हत्या की बात कबूल की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button