आरोपी को पकड़ने गई दिल्ली पुलिस पर हमला, कॉन्स्टेबल के सीने और हाथ में घोंपा चाकू

नई दिल्ली। राजधानी में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल को डकैती के एक आरोपी ने चाकू मार दिया। पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहा था। घटना आदर्श नगर इलाके की है। पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी को चोटें आई हैं और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, एक टीम शुक्रवार रात अजय उर्फ गंजा को पकड़ने गई थी। इस पर पहले भी वजीरपुर में मच्छी मार्केट के पास स्नैचिंग और डकैती के मामले में शामिल होने का आरोप है। अजय अपने दोस्त आकाश के साथ बैठा था। पुलिस टीम को देखकर अजय और आकाश भागने लगे, लेकिन कांस्टेबल भूपेंदर ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
इस दौरान आरोपी अजय ने चाकू से भूपेंदर की छाती और हाथ पर चाकू से वार किए। फिर मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने आकाश को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि कॉन्स्टेबल को शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने कहा कि आदर्श नगर इलाके में आर्म्स एक्ट और डकैती के सात मामलों में शामिल होने के आरोपी अजय को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button