शौर्य जागरण यात्रा का भव्य स्वागत एवं समारोह कार्यक्रम किया गया आयोजित

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा में हिंदुत्व का शंखनाद हुआ तो फतेहपुर के लोग उमड़ पड़े। हाथों में फूलों की थाली और मन में हिंदुत्व की भावना लेकर लोगों ने यात्रा पर खूब फूल बरसाए। सनातनियों ने करीब आठ किलोमीटर शौर्य यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत कर सम्मान किया। यात्रा में हजारों की भीड़ मौजूद रही।
30 सितंबर से झांसी से शुरू हुई शौर्य यात्रा का समापन 10 अक्टूबर को काशी (वाराणसी) में होगा। यह यात्रा झांसी से होते हुए बांदा और फिर फतेहपुर में प्रवेश की। जिला मुख्यालय में एफसीआई गोदाम के पास शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के साथ बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र पाण्डेय, प्रांतीय संगठन मंत्री सोना पाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी का स्वागत विहिप और बजरंगदल फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, जिला संगठन मंत्री लोकेश, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, बांके बिहारी मंदिर प्रबंधक प्रदीप गर्ग सहित सनातनियों ने किया।
सनातन धर्म सेवियों ने शौर्य यात्रा पर बरसाए फूल
यह यात्रा एफसीआई गोदाम से शुरू होकर राधानगर, अशोक नगर, कलेक्टरगंज, हरिहरगंज, वर्मा चौराहा, पीरनपुर, ज्वालागंज, शांतिनगर होते हुए एएस इंटर कॉलेज में समाप्त हुई। राधानगर में आकांक्षा टीवीएस के प्रबंधक पंकज पटेल ने पुष्प वर्षा कर शौर्य यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के स्वागत के लिए जगह जगह तोरणद्वार बनाये गए थे। यहां पर सनातन धर्म सेवियों ने शौर्य यात्रा पर फूल बरसाए।
मिष्टान के साथ मुंह मीठा कराया
यात्रा में शामिल लोगों के लिए अलग अलग व्यवस्थाएं की गईं थीं। इनमें किसी ने पेयजल की सुविधा की तो किसी ने मिठाई से मुंह मीठा कराया। यात्रा में शामिल रथ के पुजारी को भक्तों ने विशेष महत्व दिया। उनके लिए अलग से भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button