यूट्यूब पर ट्रक ड्राइवर की दीवानगी, 1.86 मिलियन है सब्सक्राइबर, वीडियो से कमाते हैं 4 से 5 लाख

Truck driver's craze on Youtube, has 1.86 million subscribers, earns 4 to 5 lakhs from videos

झारखंड। क्या आपको कभी नौकरी करते हुए या घर बैठे ऐसा ख्याल आया कि चलो यूट्यूब चैनल खोलते है और अपनी क्रिएटिविटी को दुनिया के सामने पेश करते है। कहते है मेहनत और लगन से सबकुछ मुमकिन है। ऐसा ही झारखंड के ट्रंक ड्राइवर राजेश रवानी ने किया। आज वह सबसे मशहूर ट्रक ड्राइवर है जो भारत की सड़कों पर लगातार घूमते हुए खाना बनाते है और उसकी वीडियो अपने यूट्यूब चैनल आर राजेश व्लॉग्स में अपलोड करते है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उनके चैनल पर लगभग 1.86 मिलियन सब्सक्राइबर है।
यूट्यूब की कमाई से बनाएंगे अपना पहला घर
राजेश ने अपने यूट्यूब से इतनी कमाई कर ली है वो अब अपना नया घर बनाने में जुट गए है। जी हां, राजेश जंतर, झारखंड के रहने वाले है। हाल ही में उन्होंने अपनी कमाई का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह इस कमाई से अपना पहला घर बनाने जा रहे है। यहीं नहीं वह एक बार गंभीर सड़क दुर्घटना के भी शिकार हुए थे, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। राजेश ने कहा कि उनके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारी है और उन्हें अपना पहला घर भी बनाना है।
राजेश रवानी ने खुलासा किया कि वह ट्रक ड्राइवर के रूप में प्रति माह 25,000 से 30,000 हजार के बीच कमाते हैं। हालांकि, यूट्यूब से उनकी आय दर्शकों की संख्या के आधार पर घटती-बढ़ती रहती है। वह आमतौर पर 4-5 लाख कमाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button