नशे में धुत एएसआई ने छात्रा को छेड़ा, भीड़ ने की जमकर पिटाई

पटना/बिहार। बड़ी खबर है पटना से जहां डायल 112 में तैनात पुलिस कर्मी के द्वारा शराब के नशे में धुत होकर सरेराह एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी ने छात्रा को जबरन जिप्सी में बैठने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा खुद को बचाने के लिए राहगीरों से गुहार लगाने लगी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने जब इसका जोरदार विरोध किया तो जवान हड़बड़ा गया और मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा।
मामला दानापुर क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां सुल्तानपुर मठ पर डायल 112 की दो नंबर की टीम पर शराब पीकर एक छात्रा पर छेड़खानी करने का आरोप लगा है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर बवाल काटा। बताया जा रहा है कि गश्ती में चलने वाला डायल 112 की दो नंबर की गाड़ी सुल्तानपुर चौकी स्थित मठ के समीप खड़ी थी। उसी दौरान कॉलेज से घर की तरफ जा रही एक छात्रा उधर से गुजर रही थी। जैसे ही छात्रा गाड़ी के पास पहुंची इस गाड़ी में ऑनड्यूटी बैठे पदाधिकारी शेरू सिंह ने उस छात्रा की हाथ पकड़ कर उसे जबरन गाड़ी में खींचने का प्रयास किया।
अचानक हुई इस घटना से छात्रा डर गई और चिल्लाने लगी। छात्रा की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहा इक्कठा हो गए। छात्रा ने जब आपबीती बताई तो वहा मौजूद लोग उग्र हो गए। लोगो को इक्कठा होते देख डायल 112 का ड्राइवर और गाड़ी में मौजूद अन्य महिला सिपाही मौके से फरार हो गई। इसी बीच लोगों ने पुलिस कर्मी से हाथापाई शुरू कर दी।
वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस कर्मी को लेकर सुल्तानपुर चौकी पहुंची। इस मामले पर दानापुर एएसपी अभिनव धीमन ने बताया कि जाँच में पता चला कि आरोपी एएसआई शराब के नशे में था। आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button