जमशेदपुर के एक गांव में मिट्टी के घर में प्राकृतिक रंग से बनाई वंदे भारत एक्सप्रेस की आकृति

जमशेदपुर/झारखंड। झारखंड के जनजातीय बहुल इलाके में सोहराय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाने की परंपरा है। प्रकृति पर्व सोहराय में आदिवासी समुदाय के लोग दिवाली की तरह ही अपने घरों की साफ-सफाई करते है और इसे आकर्षक तरीके से सजाया-संवारा जाता है। जमशेदपुर में भी सोहराय को लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। खासकर ग्रामीण महिलाएं अपने घरों को मिट्टी से बने रंगों से आकर्षक और सुंदर बना रही हैं। घरों को इस तरह सजाया जा रहा है कि ताकि देखने मे काफी सुंदर लगे।
जमशेदपुर के सुदंरनगर जोद्रागोड़ा गांव में रहने वाली पूर्णिमा नामक छात्रा ने अपने मिट्टी के घर मे देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का थीम पर रंगा है। जो देखने मे काफी आकर्षित लग रहा है। सफ़ेद और नीले रंग से वंदे भारत ट्रेन की आकृति को देख ऐसा लगता है मानो गांव में ही वन्दे भारत एक्सप्रेस खड़ी है।
पूर्णिया ने बताया कि गांव में सोहराय पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान सभी अपने-अपने घरों की साफ सफाई कर दीवारों पर पेंटिंग करते है। पूर्णिया ने बताया कि पेंट बाजार का नहीं होता है, बल्कि पूरी तरह से प्राकृतिक रंग होता है और इसे ग्रामीण खुद से बनाते हैं।
सोशल मीडिया से वंदे भारत की मिली जानकारी
पूर्णिया ने बताया कि सुदूरवर्ती गांव में रहने वाले कई लोग अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस को नहीं देख पाएं है। सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने मोबाईल से ही देखकर वंदे भारत थीम पर अपने घर में पेंटिंग करने का निर्णय लिया। पूर्णिया ने अपने घर की दीवार को वंदे भारत का रूप देखकर लोगों को इस ट्रेन के बारे में बताने का प्रयास किया। पूर्णिया बताती है कि उन्हें अब लगता है कि वे अपने घर में नहीं, बल्कि वंदे भारत ट्रेन में ही रहती हैं।
गांव की बेटी की सभी कर रहे सराहना
वहीं सोहराय पर्व में गांव के बीच वन्दे भारत ट्रेन की आकृति लोगों को खूब अच्छी लग रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अभी इस ट्रेन मे सफर नहीं कर पाए हैं, इसलिए कभी देखा भी नहीं था। लेकिन गांव की बेटी पूर्णिमा ने अपनी कला के जरिये वन्दे भारत एक्सप्रेस बनाकर दिखाने का काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button