एकदम फिल्म जैसी ठगी.. नोटों की गड्डी दिखाकर असली-नकली गहनों में कर दिया खेल

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-63 की पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। शातिर अपराधी सीधे-साधे लोगों को लालच देकर झांसे में ले लेते थे। इसके बाद शातिर ठग लालच में आए लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रफूचक्कर हो जाते थे। ये ठग कागज की बनी हुई गड्डी को नोटों की गड्डी दिखाकर और नकली आभूषणों से असली आभूषणों से बदलकर धोखाधड़ी किया करते थे।
नोएडा पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 कागज की फर्जी गड्डी जिसके ऊपर व नीचे 500-500 के नोट लगे हैं। एक आर्टीफिसियल पीली धातू का गले का हार और दो जोड़ी कुल चार कंगन पीली धातू के, 2 टाप्स पीली धातू व 1 तमंचा 315 बोर और 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1 चाकू व ईको कार बरामद हुआ है।
थाना-63 प्रभारी अमित मान ने बताया कि पुलिस ने रविवार को बीट पुलिसिंग के माध्यम से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एसजेएम तिराहे चौकी छिजारसी सेक्टर-63 से शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नसीम, सफरोज और संजय कुमार के रूप में हुई है। इनके सम्बन्ध में थाने पर धारा 420 भादवि0 व 3/4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
थाना प्रभारी अमित मान ने बताया कि साहब हम आये दिन जगह बदल बदल कर सीधे साधे और भोले व्यक्तियों और महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर धोखाधड़ी करते थे। असली नोटों की एक लाख की गड्डी बताकर तथा महिलाओं से उनके असली आभूषण को अपने साथ लिये नकली आभूषणों के साथ बदल कर ठगी करते है। 50 हजार रूपये लेकर नोट दुगना देना बताते हैं और इसी गड्डी को दिखा कर पैसे ले लेते है। राह चलती औरतों को बातों में फंसाकर धोखे से उनके असली आभूषण को इन नकली आभूषणों से बदल देते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button