कानपुर कमिश्नरेट पुलिस का अमानवीय चेहरा,मिशन शक्ति अभियान हुआ फेल

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर से कमिश्नरेट पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। बीते शनिवार को कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत रैली निकाल कर समाज को संदेश दिया था। इसी बीच कानपुर पुलिस की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सात माह की गर्भवती को दारोगा जी सरकारी गाड़ी में डालकर थाने ले आए। इसके बाद उसे लगभग 10 घंटे तक थाने में बैठाकर रखा। इस बीच महिला दर्द से कराहती रही।
चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का सास-ससुर से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसका मामला कोर्ट में विचाराधी चल रहा है। बीते शुक्रवार को महिला का उसके सास-ससुर से विवाद हुआ था। जिसकी सूचना ससुर ने पुलिस को दी थी। चकेरी थाने में तैनात दारोगा महिला को पूछताछ के बहाने सरकारी गाड़ी में डालकर थाने ले आए। महिला पुलिस से गर्भवती होने की बात कहकर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी।
पुलिस को नहीं आया रहम
महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसे 10 घंटे तक थाने में बैठाकर रखा। इस दौरान पुलिस उसे लगातार डराती और धमकाती रही, और वीडियो बनाती रही। पीड़िता आरोप है कि पुलिस ने इस दौरान एक दर्जन से अधिक सादे कागजों में साइन कराया। इसके बाद रात 12ः30 बजे थाने से छोड़ दिया। महिला ने बताया कि थाने में पूरे दिन दर्द से तड़पती रही, लेकिन पुलिस को रहम नहीं आया। इसके अगले दिन महिला पति के साथ पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची, और अधिकारियों को आप बीती सुनाई।
एसीपी को सौंपी गई जांच
एडीसीपी पूर्वी शिवाजी के मुताबिक इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में यदि दारोगा दोषी पाए जाएंगे, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैंने पूछा तो उन्होने बताया था कि महिला बीमार थी, उसे अस्पताल पहुंचाया जा रहा था। फिलहाल एसीपी को जांच सौंपी गई है, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बीजेपी नेता को नहीं ढूंढ पाई
यदि चकेरी पुलिस की बात की जाए, तो किसान आत्म हत्या मामले में निष्कासित बीजेपी नेता डॉ प्रियरंजन आशु दिवाकर को पुलिस अरेस्ट नहीं कर पाई। बीजेपी नेता और उसके सहयोगी पुलिस से आंख मिचौली खेल रहे हैं। लेकिन एक गर्भवती महिला को पुलिस कर्मी सरकारी जीप में डालकर घर से उठा लाए। इसके बाद उसे 10 घंटे तक थाने में बैठा कर रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button