गुजरात मे धर्मांतरण का गढ़ बन रहे इलाके में 300 हिंदुओं को बचाया तो खुद आशीर्वाद देने पहुंचे द्वारका पीठ के शंकराचार्य

तापी/गुजरात। द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य सदानन्द सरस्वती जी गुजरात के तापी जिले के दौरे पर पहुंचे। वहां उन्होंने छिडिया गांव में पुनिया भाई से विशेष मुलाकात की। शंकराचार्य ने पुनिया भाई के परिवार से मुलाकात करने के साथ विशेष आशीर्वाद भी दिया। इलाके में 300 हिंदुओं को ईसाई बनने से रोकने के पुनिया भाई सुर्खियों में थे। इसके चलते शंकराचार्य ने धर्म प्रचार यात्रा के दौरान पुनिया भाई से मुलाकात की। कुछ दिनों पहले शंकराचार्य ने डांग जिले का दौरा किया था।
डांग और तापी हैं एपिसेंटर
गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों में काफी हिंदुओं के ईसाई धर्म स्वीकार करने के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। इसी के चलते जब डांग से हिंदुओं के ईसाई बनने की सूचनाएं सामने आई थी। तो शंकराचार्य सदानन्द सरस्वती जी महाराज ने वहां का विशेष तौर पर दौरा किया था और हिंदू और सनातन धर्म को लेकर लोगों से संवाद भी किया था। तब शंकराचार्य सदानन्द सरस्वती जी कुछ आदिवासी परिवारों के घरों में भी गए थे। उन्होंने प्रवास के दौरान काफी सारे कार्यक्रम में शिरकत भी की थी।
पुनिया भाई को नहीं थी उम्मीद
द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्री सदानन्द सरस्वती जी को अपने घर में देखकर पुनिया भाई के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। पुनिया भाई ने परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया। इसके बाद शंकराचार्य ने पुनिया के प्रयासों की तारीफ करके हुए उन्हें अपने विशेष आशीर्वाद प्रदान किया। शंकरचार्य ने कहा कि सनातन की रक्षा के हर एक प्रयास को छोटा नहीं माना जा सकता है। छिडिया गांव पहुंचने पर पुनिया भाई की पत्नी ने भी शंकराचार्य का माला पहनाकर स्वागत किया। लोगों के बीच में शंकराचार्य पुनिया और उनके परिवार के हिंदू और सनातन धर्म में अटूट आस्था की तारीफ की।
2011 में थे 90 फीसदी हिंदू
गुजरात के 33 जिलों शामिल तापी भी एक जिला है। यह तापी नदी पर स्थित है। इसलिए इसका नाम तापी है। भौगोलिक तौर पर यह गुजरात के दक्षिण हिस्से में स्थित है। इस जिले में कुल 523 गांव हैं। राज्य सरकार ने 2007 में इस जिले काे बनाया था। इस जिले की सीमा महाराष्ट्र से जुड़ती है। 2011 की जनगणना के अनुसार तापी जिले की कुल आबादी 807,022 थी। पिछली जनगणना तक यहां पर 89.95 फीसदी आबादी हिंदू और 6.56% ईसाई धर्म की है, जबकि 2.76% आबादी इस्लाम और 0.73% दूसरे धर्म के लोगों की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button