अफगानिस्तान में क्रैश हुआ विमान, मॉस्को के लिए भरी थी उड़ान, भारत सरकार ने दिया अपडेट

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। अफगानिस्तान में एक बड़ा प्लेन हादसा हो गया है। मास्को जा रहा एक विमान अफगानिस्तान में क्रश हो गया। यह विमान अफगानिस्तान के रास्ते रूस जा रहा था। विमान हादसे की जानकारी अफगान मीडिया ने दी है। जानकारी के मुताबिक हादसा अफगानिस्तान के बादख्शां प्रांत में हुआ है। शुरुआत में जानकारी आई थी कि ये भारतीय विमान था, मगर भारत सरकार ने इससे इंकार कर दिया है। इस विमान में भारतीय यात्री सवार थे।
बादख्शां प्रांत की पुलिस के मुताबिक यह प्लेन कल रात से ही रडार से गायब था। विमान अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में क्रैश हुआ है। ये इलाका चीन, तजाकिस्तान और पाकिस्तान से लगता है। बदख्शां के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने कहा कि एक यात्री विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद यह जिबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रश हो गया है। अब तक ये जानकारी नहीं मिली है कि इस प्लेन में कितने यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक एक टीम इलाके में जांच पड़ताल करने भेजी गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं पहले ये जानकारी आई थी कि ये भारतीय विमान है, मगर भारत सरकार के सूत्रों ने इससे इंकार कर दिया है। अफगान मीडिया ने विमान हादसे के कारणों की जानकारी नहीं दी है।
भारत सरकार ने दिया अपडेट
इसी बीच भारत की मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने कहा है कि अफगानिस्तान में जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वो भारतीय शेड्यूल का विमान नहीं है। ये विमान भारतीय नॉन शेड्यूल का भी नहीं है और ना ही चार्टर विमान है। ये विमान मोरक्को में रजिस्टर्ड था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button