सिपाही को नेशनल हाइवे पर रोडवेज बस ने कुचला, 200 मीटर तक फंसा रहा शरीर

मेरठ,(उत्तर प्रदेश)। मेरठ के पल्लवपुरम थाने में तैनात सिपाही को नेशनल हाइवे पर एक रोडवेज बस ने कुचल दिया। यह घटना पल्लवपुरम फेज एक के सामने हुई। बस मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही थी। रोडवेज बस चालक सिपाही को लगभग 200 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। फ्लाईओवर के पास खड़े होमगार्ड ने बस को रुकवाया और सिपाही को बस के नीचे से निकला गया, तब तक सिपाही की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक सिपाही धर्मेंद्र कुमार पल्लवपुरम थाने में आरक्षी पद पर तैनात था। वह यूपी पुलिस में दारोगा और एसएससी-सीजेएल परीक्षा की तैयारी कर रहा था।




