रक्षाबंधन से पहले किडनी देकर बचाई भाई की जान, युवक बोला- बहन ने दिया मुझे अनमोल तोहफा

नई दिल्ली। रक्षाबंधन से पहले एक बहन ने अपने भाई को किडनी देकर जान बचाई। भाई हरेंद्र दिसंबर 2022 से डायलिसिस पर था। 35 साल के मरीज को इस साल जनवरी में पता चला कि उन्हें एडवांस किडनी फेलियर की समस्या है। उसे अचानक थकान, बिना किसी कारण के थकावट और भूख न लगना जैसे लक्षण दिखे। दिसंबर 2022 तक नियमित डायलिसिस कराना हरेंद्र का डेली रूटीन बन गया था। उनका स्वास्थ्य दिनोंदिन बिगड़ता जा रहा था।
इसी बीच छोटी बहन प्रियंका (23 उम्र) ने अपनी एक किडनी दान करने का फैसला किया। प्रियंका को लोगों ने समझाया कि इससे उसे आगे चलकर मां बनने में समस्या हो सकती है, लेकिन फिर भी वह अपने निर्णय पर डटी रही। निजी अस्पताल में किडनी का ट्रांसप्लांट 10 अगस्त को हुआ। इस बारे में डॉ. पीपी वर्मा और डॉ. महक सिंगला ने कहा कि किडनी दान करने से किसी महिला की गर्भधारण करने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है। नया जीवन पाने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए हरेंद्र कहते हैं कि उनकी बहन उनके साथ ताकत बनकर खड़ी हैं और उसने इस रक्षाबंधन पर मुझे एक अनमोल तोहफा दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button