पाकिस्तान के नेता भी हुए इसरो के दीवाने

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। 23 अगस्त की शाम को भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि थी। चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैडिंग कर ली। जिससे भारत ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया और चंद्रयान-2 क्रैश लैंडिंग पर निराशा भी खत्म हो गई। पाकिस्तान के पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने एक्स पर लिखा कि चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने पर इसरो के लिए यह कितना महान क्षण है, मैं बहुत से युवा वैज्ञानिकों को इसरो अध्यक्ष सोमनाथ के साथ इस क्षण का जश्न मनाते हुए देख सकता हूं। केवल सपनों के साथ युवा पीढ़ी दुनिया बदल सकती है, शुभकामनाएं।
इससे पहले पूर्ववर्ती इमरान खान सरकार में पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने पाकिस्तान के सभी मीडिया घरानों को शाम 6:15 बजे (स्थानीय समय) चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण करने की मांग भी की थी। उन्होंने क्स पर लिखा कि पाकिस्तानी मीडिया कल शाम 6:15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाए। मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण, विशेष रूप से भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए बहुत-बहुत बधाई।
चंद्रयान-3 के लिए फवाद चौधरी की अचानक प्रशंसा पिछले महीने सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद आई, जहां पाकिस्तानी नेता भारत के चंद्रमा मिशनों पर कटाक्ष करते नजर आए। बीते दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो किसी पाकिस्तानी न्यूज चैनल का बताया गया। वीडियो में दिख रहा कि फवाद चौधरी चांद की बात करते हुए न्यूज एंकर को कहते है कि हमारी साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री का एक प्वाइंट ऑफ व्यू है। चांद को लेकर इतना पापड़ क्यों बेलना। चांद तो सामने ही नजर आ जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button