गाजियाबाद में फाइनेंसर दीक्षित पाल की हत्या का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद के अर्थला में रहने वाले मोब फाइनेंसर दीक्षित पाल हत्या का साहिबाबाद कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने साहिबाबाद विधायक के कार्यालय के प्रभारी हरिश्चंद शर्मा के बेटे मुख्य आरोपी आयुष शर्मा को गिरफ्तार किया है। डीसीपी शुभम पटेल का कहना है कि आयुष ने पूछताछ में हत्या करने की बात कबूल की है। घटना में दीक्षित पर आयुष ने 3.50 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद बताया है। घटना को अंजाम देने के लिए आयुष ने दीक्षित को फोन करके अपने घर बुलाया था। वहीं पर दीक्षित के सिर में बेसबॉल का बल्ला मारकर हत्या कर दी गई और उसके बाद शव के हाथ पैर बांधकर प्लास्टिक के दो बोरों में भर दिया।
फिर उसे स्कूटी पर आगे रखकर नदी में फेंकने जा रहा था लेकिन रास्ते में दीक्षित के पैर बोरे से बाहर निकलने पर वह घबरा गया और अर्थला से आगे दशमेश वाटिका की बाउंड्री के किनारे स्कूटी खड़ी कर भाग गया। घटना की जांच पड़ताल में आयुष के घर के पास से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया है जिसमें वह स्कूटी पर शव ले जाता नजर आया।
वही मृतक के भाई मंजीत ने पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यदि दीक्षित पर आयुष के पैसे बताए थे तो वह फोन आने पर आरोपी के घर क्यों पहुंचा था और हत्या के बाद भाई की बॉडी को बोरे में अकेले आयुष के डालना संभव नहीं है। फिलहाल परिवार ने हिंडन शमशान घाट पर मृतक दीक्षित का अंतिम संस्कार कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button