आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में फतेहपुर के धाता इंटर कॉलेज ने निकली तिरंगा यात्रा

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत फतेहपुर के धाता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने 125 मीटर तिरंगे के साथ तिरंगा रैली निकाली। जिसमें बच्चों ने हाथो में तिरंगा थामे देशभक्ति के जमकर नारे लगाए। धाता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
जिसमे सैकड़ों संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शामिल रहे। यह तिरंगा यात्रा विद्यालय प्रांगण से निकलकर धाता क्षेत्र में भ्रमण कर विद्यालय वापस पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथो में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि विभिन्न स्लोगन एवं देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा रैली को लेकर बच्चो में भारी उत्साह एवं जोश देखा गया। वही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन बल भी भारी संख्या में मौजूद रहा।प्रभात फेरी और तिंरगा यात्रा साथ में संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।




