पहले महिला के साथ शराब पी फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया डंडा, हत्या के बाद किया रेप

सरगुजा/छत्तीसगढ़। सरगुजा जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। घटना जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जिले के उडुमकेला गांव में 25 वर्षीय महिला का लाश मिला है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला की पत्थर से सिर कुचलकर पहले हत्या की गई। फिर उसके साथ रेप कर उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी तीन महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था।घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने बताया कि महिला के चेहरे पर कई बार पत्थर से वार किया गया है। जिस कारण से उसका चेहरा पूरी तरह से पहचान में नहीं आ रहा है।
पुलिस के अनुसार, महिला का पति बुधवार को अपने दोस्तों के बाद काम करने के लिए तेलाईधार गया था। जब वह वापस लौट रहा था तभी बारिश होने लगी। जिस कारण से रात में वह वहीं रूक गया। पति के नहीं आने पर महिला अपने पड़ोसी के घर गई थी। इस दौरान वहां कुछ लोग शराब पी रहे थे। महिला ने भी उन लोगों के साथ बैठकर शराब पी और फिर वहीं सो गई।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी रघु ने पुलिस को बताया कि पहले उसने महिला के साथ बैठकर शराब पी और फिर बाहर आ गया। जब उसे पता चला की महिला का पति घर में नहीं है तो वह बाहर महिला का इंतजार करता रहा लेकिन महिला बाहर नहीं आई। जिसके बाद उसके महिला को कहा चलो तुम्हें घर छोड़ देता हूं लेकिन महिला ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया।
महिला वहां से बाथरूम के लिए पीछे बाड़ी की तरफ गई तो आरोपी भी उसके पीछे पहुंच गया और उसने रेप करने की कोशिश की। महिला ने उसका विरोध किया तो उसने महिला पर हमला कर दिया। उसने पत्थर से महिला को कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, जब आरोपी ने महिला के साथ रेप किया तो उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया।
आरोपी के ऊपर अपने पिता की हत्या का भी आरोप है। वह लंबे समय से जेल में बंद था और अभी हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button