पश्चिम बंगाल चुनाव के कुमारग्राम में बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के दौरान कुमारग्राम में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने हमला किया।
कोलकाता/एजेंसी। पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के दौरान गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारग्राम विधानसभा सीट के कुमारगंज बूथ नंबर 12 पर भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों से पहले उनकी कहासुनी हुई और उसके बाद उन्हें पीटा गया।
इस दौरान उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें बचाने की कोशिश कि, लेकिन अचानक तृणमूल समर्थकों की भीड़ उग्र हो गई और देखते ही देखते उन्हें दौड़ाकर पीटा गया। इस घटना में सबसे अहम बात यह थी कि, उम्मीदवार के साथ यह जब घटना हो रही थी, तब ना तो मौके पर केंद्रीय बल के जवान थे और नहीं की सुरक्षा के कोई विशेष इंतजाम थे। मालूम हो कि बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग जारी हैं।
घटना के बाद कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार ने कहा, “कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में, हमारे पोलिंग एजेंटों को 8-10 जगहों से बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन मैं खुद गया और उन्हें वापस अंदर ले आया। हालांकि, जब मैं बूथ नंबर 24 पर गया, तो उन्होंने हमारी पूरी टीम पर हमला कर दिया।
उन्होंने डर का माहौल बनाने की कोशिश की। केंद्रीय बल ठीक पोलिंग स्टेशन पर मौजूद थे, लेकिन जब मैं वहां पहुंचा, तो मेरे साथ सिर्फ मेरा बॉडीगार्ड था; हमारी तरफ से कोई और वहां नहीं था। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने हम पर हमला कर दिया।”




