चीन में बड़ा हादसा, सस्पेंशन ब्रिज की केबल टूटने से पांच लोगों की मौत

नदी के एक तरफ लटक गया ब्रिज का हिस्सा

बीजिंग/एजेंसी। उत्तर-पश्चिमी चीन के शिंजियांग प्रांत में एक सस्पेंशन ब्रिज पर लगी केबल टूटने से 5 लोगों की मौत हो गई। अचानक सस्पेंशन ब्रिज की केबल टूटने से लोग नीचे गिरने लगे। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, घटना बुधवार शाम 6:18 बजे इली कजाख प्रान्त के एक टूरिस्ट इलाके में हुई। घटना में 24 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना की जांच के दौरान सस्पेंशन ब्रिज को बंद कर दिया गया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक सस्पेशन ब्रिज एक तरफ झुका हुआ है, जिसके रास्ते और नीचे जमीन के बीच केबलों से बनी रेलिंग लटक रही है। पुल का एक हिस्सा नदी के ऊपर लटका हुआ नजर आ रहा है। वहीं पर लोग गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि नदी के ऊपर बने सस्पेशन ब्रिज का हिस्सा केबल टूटने से एक तरफ लटका हुआ दिख रहा है। ब्रिज के नीचे बड़े-बड़े भारी-भरकम पत्थर दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद सस्पेशन ब्रिज के पास अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
वायरल वीडियो में एक घायल को व्यक्ति को लकड़ी के तख्ते पर लिटाया गया है, जबकि दूसरे वीडियो में लोग स्ट्रेचर से घायलों को हादसे वाली जगह से दूर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिन्हुआ ने एक अलग रिपोर्ट में कहा कि केंद्र सरकार ने घटना स्थल पर एक टास्क फोर्स भेजी है जो जांच और घायलों के इलाज की निगरानी करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button