शास्त्र के अनुसार कथावाचक को करनी चाहिए दो शादी, गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोला रेप का आरोपी

झांसी,(उत्तर प्रदेश)। झांसी केप्रेम नगर थाने की पुलिस ने मध्य प्रदेश के कथावाचक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह झांसी में प्रवचन सुनाने आया था और यहां से एक किशोरी को बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया। किशोरी से जबरन शादी करके उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी को इस कथावाचक के पहले से ही शादीशुदा होने की बात पता चली तो मौक़ा पाकर वह भाग निकली। झांसी आकर उसने परिवार के लोगों को आपबीती बताई, जिसके बाद कथावाचक हर्ष वर्धन शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कथावाचक ने पुलिस को बताया कि उसके गुरु ने कहा था कि शास्त्र में लिखा है कि कथावाचक को दो शादी करनी चाहिए।
झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली में कुछ दिनों पहले एक धार्मिक प्रवचन कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस आयोजन में प्रवचन देने के लिए भिंड मध्यप्रदेश के रहने वाले कथा वाचक हर्ष वर्धन शर्मा को बुलाया गया था। आयोजक स्थल पर इस कथा वाचक ने एक 16 वर्षीय किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर 7 मई को भगा ले गया।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम नगर थाने पर मध्य प्रदेश के भिंड के रहने वाले 24 वर्षीय कथावाचक हर्षवर्धन शर्मा को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बिजौली में कथावाचन के दौरान नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर उसे भगा ले जाकर उससे शादी कर ली थी। नाबालिग लड़की मौक़ा पाकर भाग आई। उसने पुलिस को शिकायत की तो उचित धाराओं में केस दर्ज किया गया। पूछताछ में कथा वाचक ने पुलिस को बताया कि उसके गुरु ने बताया था कि शास्त्र में लिखा है कि कथावाचक को दो शादी करनी चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button