राष्ट्रीय व्यापार मंडल हापुड एवं डाक विभाग द्वारा हापुड़ में आयुष्मान कार्ड और आंखों के निशुल्क कैंप का हुआ आयोजन

हापुड़/उत्तर प्रदेश। राष्ट्रीय व्यापार मंडल हापुड एवं डाक विभाग के द्वारा वरुण शर्मा सभासद पिलखवा के सहयोग से दिनांक 26 अक्टूबर दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मोहल्ला बीचपट्टी चौक पिलखुवा हापुड़ पर आयुष्मान कार्ड और श्रेया आई सेंटर इंदिरापुरम गाजियाबाद की तरफ से आंखों के निशुल्क जांच की व्यवस्था की गई। इस कैंप में 18 वर्ष की आयु तक के नए आधार कार्ड बनवाए गए। तथा सभी आयु वर्ग के पुराने आधार कार्ड में सुधार एवं संशोधन किया गया। आधार कार्ड का उद्घाटन श्री धर्मेश तोमर विधायक धौलाना ने किया वरुण शर्मा यश शर्मा मनोज एवं राष्ट्रीय व्यापार मंडल हापुड़ जिला अध्यक्ष अमित शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का माला पहनाकर पटका पहनाकर स्वागत किया गया डाक विभाग की टीम की तरफ से मनोज कुमार आदि रहे।
स्थानीय जनता ने आधार कार्ड एवं नेत्र जांच शिविर सहित हापुड सीएमओ श्रीमान सुनील कुमार त्यागी के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की भूरि भूरि प्रशंसा की। इसके लिए राष्ट्रीय व्यापार मंडल की पूरी टीम को धन्यवाद दिया गया। आयुष्मान कार्ड केंद्र और नेत्र जांच शिविर का भरपूर लाभ उठाते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल और वरुण शर्मा के कार्यों की प्रशंसा की।
शिविर संयोजक के रूप में आधार कार्ड कैंप के संयोजक के रूप में पंडित अशोक भारतीय ने क्षेत्रीय जनता को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर देने का अपना संकल्प पूरा किया। भविष्य मे भी राष्ट्रीय व्यापार मंडल इसी तरीके से आधार कार्ड केंद्रो पर लगी लंबी लाइन को देखते हुए अपनी सेवा जारी रखेगा। आधार कार्ड शिविर में मुख्य रूप से पंडित अशोक भारतीय, ओमवीर वीरवाल (रिआईएएस), वरुण शर्मा, अमित शर्मा, टोनी, मनोज शर्मा, मनोज, नीरज, ओम प्रकाश शर्मा, शिव कुमार शर्मा, अर्पित गुप्ता, मुन्नु वैरायटी वाले, दिनेश जी चैन वाले, रामकुमार कौशिक, ललित गर्ग, राहुल कुमार डाक विभाग से संजय तोमर, ज्ञानेंद्र सिंह, नदीम, शकील, प्रदीप,निर्भय पाल, परविंदर, भूषण शुक्ला, नीरज वर्मा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button