पिंकी ने की श्रीकृष्ण से शादी, प्रसाद में मिली अंगूठी, बदायूं की पिंकी ने वृंदावन बिहारी लाल से शादी की

बदायूं/उत्तर प्रदेश। बदायूं से अनोखा मामला सामने आया। यहां बांके बिहारी और श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबी एक 28 वर्षीय युवती ने उन्हीं से विवाह (शादी) कर लिया। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कासिमाबाद में धूमधाम से युवती पिंकी शर्मा का विवाह किया गया। इसमें परिवार समेत गांव के लोग भी शामिल हुए।
कासिमाबाद गांव निवासी सुरेश चंद्र शर्मा की 28 साल की बेटी पिंकी शर्मा बचपन से भगवान श्री कृष्ण की भक्तिभाव में भावविभोर रहती थी। परिवार के साथ पिंकी अक्सर बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए साथ जाया करती थी। पिता सुरेश चंद्र शर्मा के मुताबिक वो पिंकी के साथ लगभग दो महीने पहले बांके बिहारी मंदिर मथूरा दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के अंदर मौजूद पुजारी सभी भक्तजनों के गले में मालाएं डालकर प्रसाद वितरण कर रहे थे। इसी क्रम में पूजारी जी ने पिंकी के गले में माला डालते हुए भगवान श्रीकृष्ण का प्रसाद दिया तो प्रसाद में एक सोने की अंगूठी पिंकी को प्राप्त हुई।
बस यहीं से पिंकी के मन सगुन के तौर पर प्रसाद में मिली अंगूठी समझकर भगवान बांके बिहारी से विवाह की इच्छा पिता से साक्षा की। पहले तो पिता को कुछ अलग लगा लेकिन कुछ दिनों पूर्व जब पिंकी तबीयत खराब हुई और पिंकी ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा गोद में लेकर वृंदावन और गोवर्धन की संपूर्ण परिक्रमा की। इसे चमत्कार कहे या फिर कुछ और पिंकी बिल्कुल स्वस्थ्य हो गई। ये देख परिजन चकित रह गए। और पिता शादी के लिए राजी हो गए।
बीते शनिवार को जैसे शादियां संपन्न होती है। ठीक उसी तरह पिंकी शर्मा के घर और मंडप बनाया गया। गांव में पिंकी के रिश्तेदार कार लेकर पहुंचे। बरातियों का नास्ता-पानी और खाने-पीने बंदोबस्त किया गया। 100 से ज्यादा बराती बरात लेकर गांव से ही भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को दूल्हे के रूप में सजा-धजा कर लेकर पिंकी शर्मा के घर पहुंचे। द्वार पर ही पूजा-पाठ का कार्यक्रम किया गया। डीजे की व्यवस्था की गई।
भगवान बांके बिहारी की मूर्ति को अपनी गोद में लेकर पिंकी स्टेज पर चढ़ी और जयमाला के आयोजन के लिए कुर्सी पर विराजमान हो गई। पहले पिंकी ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के गले में जयमाला डाली। फिर कृष्ण की मूर्ति पर चढ़ाकर स्वयं के गले में पिंकी ने जयमाला पहनी। इस बीच वृंदावन से आए कलाकारों ने भक्ति भरे गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद सिंदूर और सात फेरों की रस्म अदा की गईं। घराती-बरातियों ने नास्ता-भोजन किया।
पिंकी शर्मा के पिता सुरेश चंद्र शर्मा का कहना है कि उनके पांच बच्चे है। पिंकी सबसे छोटी बेटी है। अब पिंकी गांव और वृंदावन जहां चाहे रहे, उसको वृंदावन में एक प्लाट खरीदकर देने की इच्छा है, ताकि वो भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में वहीं निवास कर सके। बरहाल इस अनोखी शादी की चर्चा जनपद में ही नहीं बल्कि दूरदराज तक हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button