बुलंदशहर में एआरटीओ पर अवैध वसूली का आरोप, नोकझोंक का वीडियो वायरल

ARTO accused of illegal recovery in Bulandshahr, video of altercation goes viral

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर में परिवहन विभाग के अधिकारी एआरटीओ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें आरटीओ पर रिश्वत लेकर डग्गामार वाहन चलवाने का आरोप लगाया गया है। इन वाहनों को लेकर उनके बीच झड़प भी हुई है। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ग्रामीणों ने एआरटीओ राजीव बंसल पर ग्रामीणों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। आरटीओ पर आरोप है कि पैसे नहीं देने पर आरटीओ ने स्कूल वाहनों के चालान किए हैं। इस दौरान गाड़ी में बच्चे भी बैठे हुए थे।
बुलंदशहर में वायरल हो रहे वीडियो में ग्रामीण कहते हुए नजर आ रहे हैं कि सलेमपुर थाना क्षेत्र में हुए 12 लोगों की मौत के जिम्मेदार भी आप हैं। क्योंकि पैसा लेकर क्षेत्र में डागा मार बसें चलवाई जा रही है। वीडियो में लवकुश पंडित नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो को अपलोड किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उधर इस मामले में एआरटीओ राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग बिना कागज के स्कूल गाड़ियां चल रहे थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आदेश जारी किया गया है कि कोई भी गाड़ी बिना कागजों के स्कूल बच्चे लेकर नहीं चलाएंगे। मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के आधार पर वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है। एक-दो वाहन चालान की कार्रवाई की थी। इससे नाराज होकर लोगों ने वीडियो बनाई है। सोशल मीडिया पर वायरल की है। बुलंदशहर में करीब पांच बसों को सीज किया गया है। जबकि तीन चार स्कूलों के वहां पर भी कार्रवाई की जो आरोप लगाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button