मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में गोमती नदी के तट पर दिया भगवान सूर्य को अर्घ्य

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छठ महापर्व 2025 पर सोमवार शाम को लखनऊ में लक्ष्मण मेला मैदान पर गोमती के तट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता भी थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती नदी के किनारे लक्ष्मण मेला पार्क स्थित छठ घाट पहुंचकर प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई देने के साथ नदी और सरोवर को स्वच्छ बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक से डेढ़ वर्ष में सभी नालों को गोमती में गिरने से रोका जाए। गोमती का जहां तक प्रवाह है, इसे स्वच्छ बनाया जाए। इससे पहले योगी ने छठी मैया और सूर्यदेव को श्रद्धापूर्वक नमन किया। गोमती की आरती की, दीप प्रज्वलित किए और दुग्ध अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
छठ महापर्व राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार शाम को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया। लखनऊ में छठ पर्व के लिए खास तैयारियां की गई हैं।
लक्ष्मण मेला मैदान में गोमती नदी के तट को सजाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। गोमती नदी के तट पर मुख्यमंत्री को देखने पर लोगों ने भी जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button