रामनगर पुलिस की पहल से गुम हुए 11 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

सुमिता शर्मा,अनूपपुर/मध्य प्रदेश। रामनगर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया और बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देश पर थाना रामनगर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए 11 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया। मोबाइल वापस मिलने पर फरियादियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 1,74,906 रुपये रही। इनमें भागवत केवट, रामू गुप्ता, बादल केवट, प्रियंका जायसवाल, अर्जुन सिंह, उत्तर पटेल, हरिलाल साकेत, मूलचंद केवट, संगीता प्रजापति, मनोज कुमार और शेषनारायण के मोबाइल शामिल हैं।
इस अभियान में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, आरक्षक अनुराग भार्गव, अनुराग सिंह, सुशील अहिरवार और भानु प्रताप का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस की इस पहल से न केवल फरियादियों को राहत मिली बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी और मजबूत हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button